ताज़ा खबरेंभारत

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन

नई दिल्ली: पंजाब में आज सुबह कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार फिल्लौर में पैदल मार्च के दौरान संतोख सिंह चौधरी बेहोश हो गए. उन्हें फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई.

 

बता दें कि आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की पदयात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था.

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया. लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पैदल चलते हुए वह गिर गए थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया.

वहीं कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया, आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं. वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें.

Show More

6 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button