ताज़ा खबरें

भारत की डिजिटल क्रांति पूरी दुनिया में उदाहरण…: ग्लोबल Fintech फेस्ट में बोले PM मोदी

मुंबई: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया. पीएम इस वक्त मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024’ के एक विशेष सत्र को संबोधित कर रह रहे हैं. पीएम ने कहा, ” भारत में अभी त्योहारों का मौसम है और अभी अभी हमने जन्माष्टमी मनाई है और खुशी देखिए कि हमारी अर्थव्यवस्था और बाज़ार में भी उत्सव का माहौल है और इस त्योहारों के मौसम में ये ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 हो रहा है वो भी हमारे सपनों के नगरी मुंबई में हो रहा है.”

 

पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले 10 साल में फिनटेक स्पेस में 31 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश हुआ है. 10 साल में हमारे FinTech startups में 500% वृद्धि हुई है. सस्ते मोबाइल फोन, सस्ते डेटा और जीरो बैलेंस जन धन बैंक खातों ने भारत में कमाल कर दिया है. एक दशक में ही भारत में ब्रॉडबैंड यूजर 6 करोड़ से बढ़कर करीब 94 करोड़ हो गए हैं.’

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सस्ते मोबाइल फोन, सस्ते डेटा और जोरी राशि, जनधनबैंक खातों ने भारत में कमाल कर दिया है. पहले कुछ लोग पूछते थे और संसद में खड़े होकर पूछते थे कि भारत में बैंक के ज्यादा शाखा नहीं है, गांव-गांव बैंक उपलब्ध नहीं है, इंटरनेट नहीं , बिजली नहीं है तो फिनटेक क्रांति कैसी होगी? और मुझ जैसे चाय वाले को पूछा जाता था…लेकिन आज देखिए, एक दशक में ही भारत में ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता करीब 94 करोड़ हो गए हैं…

 

भारत की डिजिटल क्रांति पर पीएम मोदी ने कहा, ‘आज 18 वर्ष से ऊपर का शायद ही कोई भारतीय हो, जिसके पास उसकी Digital Identity यानी आधार कार्ड न हो.आज 53 करोड़ से अधिक लोगों के पास जन धन बैंक खाते हो गए हैं. यानी 10 साल में हमने एक प्रकार से पूरी यूरोपियन यूनियन के बराबर आबादी को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है. जन धन, आधार और मोबाइल की इस ट्रिनिटी ने एक और ट्रांसफॉर्मेशन को गति दी है. कभी लोग कहते थे कि Cash is King, आज दुनिया का करीब-करीब आधा real time digital transaction भारत में होता है. पूरी दुनिया में भारत का UPI फिनटेक का बहुत बड़ा उदाहरण बन गया है.’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button