खेलताज़ा खबरें

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला T20 आज, गिल की कप्तानी में मैदान पर नजर आएगी ‘यंग इंडिया’

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने के सात दिन बाद ही एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के सन्यास के बाद अब इस भारतीय टीम की जिम्मेदारी युवाओं के कांधे पर है. जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान पर ‘यंग इंडिया’ नजर आएगी.

 

हरारे में आज शाम 4:30 बजे से भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला होने वाला है. इस मैच से कई भारतीय युवा खिलाड़ी जैसे अभिषेक शर्मा और रियान पराग अपने करियर का आगाज करते नजर आएंगे. टीम में ध्रुव जुरेल, तुषार देशपांडे और हर्षित राण जैसे और भी युवा हैं जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. अब देखना है कि इनमें से किसे डेब्यू का मौका मिलता है.

 

बता दें कि बीसीसीआई के यंग टीम उतारने से कई खिलाड़ियों को अपना इंटरनेशनल करियर शुरू करने का मौका मिल गया है. इनमें अभिषेक शर्मा और रियान पराग शामिल हैं. साथ ही आपको बता दें कि जिम्बाब्वे के साथ होने वाली इस टी20 सीरीज में 5 मैच खेले जाएंगे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button