भारतराजनीति

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाजपा की ‘गौरव यात्रा’ को दिखाई झंडी

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने निकाली ‘गौरव यात्रा’. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने झंडी दिखाकर गौरव यात्रा की शुरुआत की. इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कार्यक्रम के दौरान गुजरात को संबोधित करते हुए कहा, कि ये गौरव यात्रा भाजपा की गौरव यात्रा नहीं है… हां ये यात्रा निकालने वाली भाजपा जरूर है. लेकिन ये यात्रा सिर्फ गुजरात की गौरव यात्रा नहीं है… ये गौरव यात्रा भारत के गौरव को भव्य करने वाली गौरव यात्रा है.

 

बता दें कि, 10 दिनों तक चलने वाली गौरव यात्राएं राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से 144 सीटों से होकर गुजरेगी. पहली यात्रा मेहसाणा जिले के बहुचराजी से कच्छ जिले के माता नो माध तक जाएगी. दूसरी यात्रा द्वारका से पोरबंदर तक निकलेगी. तीसरी यात्रा अहमदाबाद जिले के जंजरका से अहमदाबाद के सोमनाथ तक जाएगी. चौथी यात्रा नवसारी जिले के उनई से दक्षिण गुजरात के खेड़ा जिले स्थित फगवेल तक जाएगी. पांचवीं यात्रा उनई से अंबाजी तक जाएगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button