ताज़ा खबरें

भाजपा ने बंगाल बंद का किया ऐलान, जगह-जगह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, रोकी कई ट्रेनें

भाजपा ने बंगाल बंद का किया ऐलान, जगह-जगह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, रोकी कई ट्रेनें

कोलकाता डॉक्टर रेप और हत्या के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल बंद का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने 28 अगस्त को बंगाल बंद का आह्वान किया है। पार्टी ने जानकारी दी है कि ये बंद 12 घंटे का होगा। जिसकी शुरुआत सुबह 6 बजे से हो गई है।

RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामला में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए भाजपा ने 12 घंटे का ‘बंगाल बंद’ बुलाया है।

यह बंद ‘नबान्न अभिजन’ रैली के दौरान प्रोटेस्टर्स और कोलकाता पुलिस के बीच झड़प के बाद किया जा रहा है। RG कर अस्पताल मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग के लिए ‘नबान्न मार्च’का आयोजन किया गया था, जो सचिवालय तक जाना था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। पानी की बौछार की गई। बुधवार को सुबह में उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में भी डॉक्टर दुष्कर्म-हत्याकांड के विरोध में बंद का असर देखा गया। कोलकाता की सड़कों पर बसें तो चल रहीं हैं, लेकिन उनमें यात्री नाममात्र के ही हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलापन बंद्योपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार बुधवार को किसी बंद की अनुमति नहीं देगी। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में मंगलवार को छात्र संगठनों ने नबन्ना मार्च का आह्वन किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की थी।

वेस्ट बंगाल सरकार ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि बंगाल के लोग इस स्ट्राइक से प्रभावित न हों। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक खुले रहने की संभावना है, लेकिन बंद के कारण यातायात प्रभावित होने से कामकाज बाधित हो सकता है। बंद से पब्लिक ट्रांसपोर्ट और प्राइवेट ऑफिस बाधित हो सकते हैं, लेकिन एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहने की उम्मीद है।

भाजपा ने कथित तौर पर व्यापारिक संगठनों से बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। हालांकि, पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि सामान्य हालात बनाए रखे जाएंगे और विपक्ष के जरिए बुलाए गए बंद की वजह से आधिकारिक तौर पर कुछ भी बंद नहीं किया जाएगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button