ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद

राजस्थान: भाजपा के दिग्‍गज नेता भजनलाल शर्मा ने आज, शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. भजनलाल शर्मा के साथ दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने भी राजस्थान के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

 

जयपुर के अल्बर्ट हॉल में इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता जयपुर में मौजूद रहे. शपथ ग्रहण समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. भजनलाल के अलावा दीया कुमारी सिंह और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली. दीया कुमार और प्रेमचंद बैरवा को राज्य का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button