ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की फैली गलत अफवाह, कई सितारों ने दे डाली श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की फैली गलत अफवाह, कई सितारों ने दे डाली श्रद्धांजलि

 

बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज कलाकारों में शुमार रहे विक्रम गोखले के निधन की खबर सामने आयी थी। इस पर उनकी बेटी ने प्रतक्रिया देते हुए इसे गलत बताया है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत नाजुक है और वह पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में करीब 15 दिनों से हॉस्पिटलाइज। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी तरह की कोई अफवाह न फैलाएं, बल्कि उनकी सलामती के लिए दुआएं करें।

विक्रम गोखले बीते कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह फ़ैल गयी। जिस पर अजय देवगन, रितेश देशमुख, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जावेद जाफरी जैसे केस कलाकारों ने तो उन्हें श्रद्धांजलि तक दे दी। लेकिन बाद में गोखले की बेटी ने बयान जारी कर बताया कि विक्रम गोखले की हालत नाजुक है। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। उनका निधन नहीं हुआ है।  बता दें कि 77 वर्षीय अभिनेता का पिछले कुछ दिनों से यहां दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने उनकी स्थिति के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया

विक्रम गोखले की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में एश्वर्या के पिता की भूमिका निभाई थी। विक्रम इसके अलावा कई और फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसमें ‘भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘अग्निरपथ’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button