बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश चंद्र कौशिक का आज सुबह निधन हो गया. जिसके बाद उनके शरीर को सुबह 5:30 बजे दीन दयाल अस्पताल लाया गया और दीन दयाल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है.
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश चंद्र कौशिक का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को सुबह 11 बजे दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में किया जाएगा. पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा.
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आज सुबह ट्विटर के माध्यम से इस दुखद समाचार की घोषणा की.
अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, “मुझे पता है” मृत्यु इस दुनिया का अंतिम सत्य है! लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ये बात मैं जीते जी लिखूंगा. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक लगा फुल स्टॉप !! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! शांति!”
सतीश मुंबई में शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी में शामिल हुए. पार्टी में उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वह बुधवार को अपने एक करीबी दोस्त की होली पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे जब कथित तौर पर उसकी तबीयत खराब हो गई थी.
13 अप्रैल 1956 को पैदा हुए सतीश चंद्र कौशिक एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे.





