ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

बेंगलुरु पहुंचे मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, जेडीएस की तत्काल बैठक बुलाई गयी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी बेंगलुरु पहुँच चुके हैं. कर्नाटक जेडीएस के अध्यक्ष एचके कुमारस्वामी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सेल्वाकुमार बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट उन्हें लेने पहुंचे थे.

कुमारस्वामी ने सभी 34 जेडीएस विधायकों की तत्काल बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि कुमारस्वामी सीधे ताज वेस्ट एंड होटल जाएंगे. यहां वह कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे. इसके बाद जेडीएस दफ्तर जाएंगे.

कर्नाटक की सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. सत्ता संघर्ष के चलते शनिवार को कांग्रेस- जेडीएस गठबंधन के 11 बागी विधायकों ने इस्तीफ़ा दे दिया था. इसी राजनीतिक उठा पठक के बीच मुख्यमंत्री कुमारस्वामी बेंगलुरु वापस पहुंचे हैं. बता दें कि वे किसी काम के कारण बीते कुछ दिनों से अमेरिका में थे.

ALSO READ: कर्नाटक के संकट के पीछे सिद्धारमैया और कुमारस्वामी के बीच सत्ता संघर्ष है कारण:…

भारतीय जनता पार्टी ने भी सोमवार को शाम 5 बजे पार्टी दफ्तर में विधायकों की बैठक बुलाई है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button