बीजेपी नेता समृति ईरानी पर की गयी टिप्पणी को लेकर महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अजय राय को भेजा नोटिस
बीजेपी नेता समृति ईरानी पर की गयी टिप्पणी को लेकर महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अजय राय को भेजा नोटिस
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ की गई टिप्पणी को महिला आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग ने एक महिला के खिलाफ की गयी टिप्पणी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने इस मामले में सुनवाई निर्धारित की है और अजय राय को 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक पेश होने के लिए नोटिस भेजा है।
गौरतलब है कि इस बयान पर कांग्रेस नेता अजय राय ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। राय ने कहा है कि मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। यह हमारी बोलचाल की भाषा है जिसका अर्थ है कि कोई अचानक प्रकट होता है, कुछ कहता है और फिर गायब हो जाता है। यह असंसदीय भाषा नहीं है तो मैं क्यों माफी मांगूं?
इसी पर आज बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मीडिया को बयान दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि महिला के प्रति अभद्र टिप्पणियां करना हमारे संस्कार का का विषय नहीं है, यह उनके संस्कार का विषय हो सकता है। अगर गांधी खानदान को पसंद है अभद्र भाषा तो कोई भी कांग्रेसी जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है वह माफी क्यों मांगेगा।
🔲 #WATCH महिला के प्रति अभद्र टिप्पणियां करना हमारे संस्कार का का विषय नहीं है, यह उनके संस्कार का विषय हो सकता है। अगर गांधी खानदान को पसंद है अभद्र भाषा तो कोई भी कांग्रेसी जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है वह माफी क्यों मांगेगा: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी pic.twitter.com/c5m67ewWU8
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 20, 2022
बता दें बीते सोमवार को कांग्रेस नेता अजय राय ने सोनभद्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर टिप्पणी की थी। राय ने कहा था कि, राहुल गांधी, राजीव गांधी इस सीट (अमेठी) पर चुनाव लड़े हैं, कई कल-कारखाने लगाए गए। अब आधे से ज्यादा कल-कारखाने बंद पड़े हुए हैं, स्मृति ईरानी केवल आती हैं और लटके-झटके देकर चली जाती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी वहां से 2024 का चुनाव लड़ें।






Thank you very much for sharing, I learned a lot from your article. Very cool. Thanks.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.info/en-NG/register?ref=JHQQKNKN
I don’t think the title of your enticle matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the enticle.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/si-LK/register-person?ref=V2H9AFPY