ताज़ा खबरें

बिहार राज्य में जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की हुई मौत, भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

बिहार राज्य में जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की हुई मौत, भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

 

बिहार में शराब के बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद आज बुधवार को राज्य में जहरीली शराब से लोगों की मौत होने की खबर सामने आयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हुई है। घटना बिहार के छपरा जिले के मशरक और इशुआपुर से है यहां जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गयी है जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार सदर अस्पताल एवं पीएमसीएच में चल रहा है।

इसी को लेकर राज्य में विपक्ष की कुर्सी में बैठी भाजपा ने भी कड़ा विरोध किया है। भाजपा बिहार विधानसभा के बाहर पार्टी के विधायकों ने नशा मुक्ति व कई  अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने बताया कि इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला से आए जहरीली शराब पीने से अमनौर,मढौरा एवं मशरख प्रखंड के 12 लोगों की मौत हुई ।जबकि छह अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी बीमारों को मसरक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां से एक व्यक्ति को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही नकली शराब बनाने वालों की धरपकड़ भी शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन इस घटना पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है।पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की अभी पड़ताल की जा रही है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button