ताज़ा खबरें

बिहार में सरकार बनाने के बाद आज कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलेंगे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

बिहार में सरकार बनाने के बाद आज कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलेंगे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

 

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद आज आरजेडी नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी यादव आज शाम 5 बजे से 5.30 बजे के बीच दिल्ली में 10 जनपथ पर सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि राजद नेता तेजस्वी यादव संभावित मंत्रियों के नामों की सूची लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। इसी पर वह शीर्ष नेताओं से मुहर लगवाएंगे।

इससे पहले गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार होगा। दिल्ली में वे पिता लालू यादव के साथ राजद कोटे के मंत्रियों के नामों पर विचार करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली में कई विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात भी होगी, जिन्होंने उन्हें डिप्टी सीएम बनने पर बधाई दी है। उनका राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

बता दें बिहार में बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली।  वहीं, इस सरकार में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को एक बार फिर से डिप्टी सीएम बनाया गया है।

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button