बिहार में पत्रकार की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, पुलिस की जांच जारी
बिहार में पत्रकार की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, पुलिस की जांच जारी
बिहार में जंगल राज का एक और उदहारण सामने आया है। यहाँ बिहार के अररिया जिले में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह पत्रकार विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। दोषियों ने घर में घुसकर पत्रकार के सीने में गोली मारी।
#WATCH रानीगंज बाजार इलाके में पत्रकार विमल कुमार यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी…पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है…जांच जारी है और अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है: SP अशोक कुमार सिंह, अररिया, बिहार pic.twitter.com/w7JzELouJx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
बता दें कि सीने पर गोली लगने से पत्रकार विमल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार वर्ष पहले उनके छोटे भाई कुमार शशिभूषण उर्फ गब्बू की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि 4 साल पहले यानी अप्रैल 2019 में विमल यादव के छोटे भाई गब्बू यादव की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त गब्बू यादव बेलसरा पंचायत के सरपंच थे। विमल अपने भाई की हत्याकांड के मुख्य गवाह थे। केस का स्पीडी ट्रायल चल रहा था। विमल की मुख्य गवाही होनी थी। अचानक उनकी हत्या कर दी गई।
परिजनों का आरोप है कि विमल यादव ने खुद की सुरक्षा को बंदूक के लाइसेंस के लिए भी अप्लाई किया था। कई बार आवेदन देने पर भी बंदूक का लाइसेंस नहीं मिल पाया। परिजनों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया। एक सप्ताह पहले भी विमल ने अपने दोस्तों से कहा था उनकी जान को खतरा है।
इस मामले में अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रानीगंज बाजार इलाके में पत्रकार विमल कुमार यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी…पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है…जांच जारी है और अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
वहीं इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया और कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है…मैंने अधिकारियों से इस पर गौर करने को कहा है।





