ताज़ा खबरेंभारत

बाबा अमरनाथ भक्तों के लिए खुशखबरी! 28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस तारिख से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

देश में भोले बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी है। दरअसल आज अमरनाथ यात्रा 2021 की तारीखें का एलान हो चूका है। इस साल की वार्षिक अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 28 जून से होगी। जम्मू में आज श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया जिससे लोगों में ख़ुशी की लहर है। इस यात्रा को लेकर लोगों में उत्सुकता इसीलिए भी ज़्यादा है क्युकी बीते साल कोरोना महामारी के चलते वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया था वही 2019 में धरा 370 हटने की वजह से यात्रा के बीच से ही श्रद्धालुओं को वापस लौटा दिया गया था। लेकिन, इस साल 28 जून से इस यात्रा की शुरुआत होगी। बता दे आज जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

रक्षाबंधन तक जारी रहेगी यात्रा।

ये यात्रा 28 जून से शुरू होकर रक्षाबंधन तक जारी रहेगी यानी ये यात्रा पूरे -पूरे 56 दिन तक चलेगी। गौरतलब है कि अमरनाथ की यात्रा को लेकर देशभर के भक्तों को साल भर इंतजार रहता है। इसी क्रम में यात्रियों के लिए इस यात्रा को और यादगार बनाने के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड व्यापक इंतजाम करता है और सालों बाद होने जा रही इस यात्रा को लेकर तो लोगों में उत्सुकता और भी है।

ये भी पढ़े : नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित

14 अप्रैल से कराये रजिस्ट्रेशन।

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु 14 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इधर रजिस्ट्रेशन के शुरू होने के पहले ही 56 दिन की इस यात्रा के लिए प्रशासन और सरकार मुस्तैद हो चुकी है और तैयारियों में जुट गयी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button