ताज़ा खबरें

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को राजनीतिक शरण देने पर भारत सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, पढ़ें 

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को राजनीतिक शरण देने पर भारत सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, पढ़ें 

 

भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को तत्काल प्रभाव से राजनीतिक शरण देने के मुद्दे पर भारत ने विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है।बंगलादेश मे हुए तख्तापलट के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा था। वे फिलहाल भारत में हैं। ऐसे में बार-बार सवाल पूछा जा रहा है कि क्या भारत उनको राजनीतिक शरण देगा? इसी को लेकर आज विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। 

इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने गुरुवार को कहा, “हमारे विदेश मंत्री (ईएएम) ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि शेख हसीना को बेहद शॉर्ट नोटिस पर भारत आने की मंजूरी तुरंत दी गई थी। बांग्लादेश की स्थिति अब भी बदल रही है और हम स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।” इससे पहले संसद में दिए बयान में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हसीना ने कुछ वक्त के लिए भारत आने की अनुमति मांगी थी।

बांग्लादेश की स्थिति पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, “खबर है कि आज शाम अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण होगा। एक बार जब ये चीजें हो जाएंगी, तो मैं एक बात पर जोर देना चाहूंगा, सरकार और भारत के लोगों के लिए, बांग्लादेश के लोगों का हित हमारे दिमाग में सबसे ऊपर है।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, “कुछ घंटे पहले ही विदेश मंत्री की विदेश सचिव डेविड लैमी से बातचीत हुई थी। दोनों नेताओं ने बांग्लादेश और पश्चिम एशिया के विकास के बारे में बात की…”

उन्होंने कहा कि ने कहा, “…विदेश मंत्री ने अपने स्वप्रेरणा वक्तव्य में इस मुद्दे को उठाया था। हम अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भी नज़र रख रहे हैं। ऐसी भी रिपोर्ट हैं कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए समूहों और संगठनों द्वारा कई पहल की गई हैं। मैं संसद में विदेश मंत्री द्वारा कही गई बात को दोहराना चाहूंगा, हम इन कदमों का स्वागत करते हैं, लेकिन स्वाभाविक रूप से हम तब तक बहुत चिंतित रहेंगे जब तक कानून और व्यवस्था स्पष्ट रूप से बहाल नहीं हो जाती… हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि हर सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने सभी नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करें। हमें बांग्लादेश में कानून और व्यवस्था की जल्द बहाली की उम्मीद है। यह देश और पूरे क्षेत्र के हित में है…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button