बांग्लादेश: आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 30 प्रतिशत आरक्षण के फैसले पर लगाई रोक

बांग्लादेश: आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 30 प्रतिशत आरक्षण के फैसले पर लगाई रोक
बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हो रही हिंसा के बीच देश के सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के 30 प्रतिशत आरक्षण के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के 30 प्रतिशत आरक्षण के फैसले को गैरकानूनी बताया है। बांग्लादेश की शीर्ष अदालत ने रविवार को यह फैसला लिया। बयान में कहा गया कि इसकी वजह से देशभर में अशांति फैल गई।
गौरतलब है कि बांग्लादेश की शीर्ष अदालत ने देश में फैली हिंसा के बीच सरकारी नौकरियों में आरक्षण में कटौती कर दी है। इस हिंसा में कई लोग मारे गए हैं। ढाका और अन्य शहरों में विश्वविद्यालय के छात्र 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के लिए लड़ने वाले युद्ध नायकों के रिश्तेदारों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों में 30 प्रतिशत तक आरक्षण देने वाली व्यवस्था के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।
बता दें कि बांग्लदेश में हाई कोर्ट के आरक्षण वाले फैसले के बाद हिंसा भड़क गई है। बांग्लादेश में हफ्तेभर से यह हिंसक प्रदर्शन चल रहा था. इसमें सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने सभी कार्यालयों और संस्थानों को बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया। वहीं, देश में सख्त कर्फ्यू लगा दिया गया था। सरकार ने पुलिस को उपद्रवियों को देखते ही गोली मार देने का निर्देश दिया था। पिछले एक सप्ताह में कम से कम 114 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ हिंसा भड़कने के बाद, कुल 778 भारतीय छात्र इस पड़ोसी देश से स्वदेश लौटे हैं। आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन से बांग्लादेश में हुई हिंसा की वजह से बड़ी संख्या में भारतीय छात्र बांग्लादेश से वापस लौट रहे हैं। हाल ही में, कूचबिहार के मेखलीगंज बॉर्डर से 33 छात्र बांग्लादेश से भारत आए हैं. ये छात्र रंगपुर मेडिकल कॉलेज के हैं। इनमें से छह भारतीय, 18 भूटान और 9 नेपाल के रहने वाले हैं. इसके अलावा, सिलीगुड़ी के फुलबाड़ी बॉर्डर से भी छह छात्र भारत लौटे हैं. बांग्लादेश की शिक्षण संस्थाएं बंद होने के कारण छात्रों ने अस्थायी तौर पर देश लौटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, वे बांग्लादेश वापस नहीं जाएंगे।





