ताज़ा खबरें

फ्रॉड हैं पार्ट-टाइम नौकरी देने वाली यह 100 वेबसाइट्स, केंद्र सरकार ने किया ब्लॉक

फ्रॉड हैं पार्ट-टाइम नौकरी देने वाली यह 100 वेबसाइट्स, केंद्र सरकार ने किया ब्लॉक

 

देश-दुनिया में जैसे-जैसे इंटरनेट का यूसेज बढ़ रहा है वैसे-वैसे इंटरनेट पर होने वाले फ्रॉड की संख्या भी बढ़ रही है। दिन-प्रतिदिन हमें साइबर अपराधों से जुड़ी खबरे सुनने को मिलती रहती है। ऐसे में केंद्र सरकार ने इंटरनेट फ्रॉड व साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इंटरनेट पर निवेश करने और नौकरी देने के नाम पर फ्रॉड करने वाली 100 वेबसाइट्स को चिन्हित कर उन्हें ब्लॉक कर दिया है।

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि इन वेबसाइट को विदेशी एक्‍टर्स की ओर से चलाया जा रहा था। गृह मंत्रालय की विंग भारतीय साइबरक्राइम को-ऑर्डिनेटर सेंटर (I4C) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्‍स यूनिट (NCTAU) ने ऐसी 100 वेबसाइट की पहचान की जो फर्जी तरीके से लोगों को पार्ट टाइम जॉब और निवेश ऑफर करतीं थी। इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईटी एक्‍ट 2000 के तहत कार्रवाई करके इन वेबसाइट को ब्‍लॉक कर दिया।

इन धोखेबाजों ने कैसे काम किया, इसके बारे में बात करते हुए, सरकार ने कहा कि इन वेबसाइट द्वारा एडवरटाइजमेंट, चैट और मैसेज के जरिये लोगों को पार्ट टाइम जॉब और बड़े रिटर्न वाले निवेश के लिए लुभाया जाता था। इसमें भारत के बाहर से क्रिप्‍टोकरेंसी, विदेशी एटीएम और ग्‍लोबल फिनटे कंपनियों के जरिये पैसों का लेनदेन किया जा रहा था।

सरकार ने बताया कि, इन वेबसाइट के मुख्य लक्ष्य सेवानिवृत्त कर्मचारी, महिलाएं और बेरोजगार युवा हैं जो सक्रिय रूप से अंशकालिक रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं।

विज्ञापन पर क्लिक करने पर, व्हाट्सएप या टेलीग्राम का उपयोग करने वाला एक एजेंट संभावित पीड़ित के साथ बातचीत शुरू करता है, जो उसे वीडियो लाइक और सब्सक्राइब, मैप्स रेटिंग आदि जैसे कुछ कार्य करने के लिए मनाता है,” केंद्र ने कहा।

सौंपे गए कार्य को पूरा करने के बाद, पीड़ित को प्रारंभिक कमीशन प्राप्त होता है और पूरे किए गए कार्य के लिए अधिक रिटर्न प्राप्त करने के लिए अधिक धनराशि निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पीड़ित का विश्वास हासिल करने के बाद, एक बार बड़ी राशि जमा करने के बाद, जमा राशि जब्त कर ली जाती है, जिससे अंततः पीड़ित को धोखा दिया जाता है, जैसा कि केंद्र ने कहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button