फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा बूचड़खाने पर रोक को लेकर यूपी सरकार को लगाई फटकार की यह खबर हालिया दिनों की नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा बूचड़खाने पर रोक को लेकर यूपी सरकार को लगाई फटकार की यह खबर हालिया दिनों की नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक ABP न्यूज़ चैनल पर चलाई गयी एक खबर की क्लिप वायरल वायरल हो रही है, खबर में एक न्यूज़ एंकर उत्तर प्रदेश में इलहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले की जानकारी देता हुआ दिखाई दे रहा है, जहां कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को राज्य में बूचड़खानों के लाइसेंस जारी न करने पर फटकार लगाई थी इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि किसी को मांसाहार से नहीं रोका जा सकता है, कोर्ट ने कहा कि बूचड़खाना बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गयी जा रही है कि अब उत्तर प्रदेश में सरकार बूचड़खाने बनाकर देगी।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को हालिया दिनों में शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “अब यूपी में बूचड़खाने सरकार बना कर देगी अंधभक्त तो तुम्हारा क्या होगा..”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो की खबर हालिया दिनों की नहीं बल्कि पुरानी है।
वायरल वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल की। सबसे पहले हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें Patrika.Com नामक वेबसाइट पर मई 12, 2017 को छपे एक लेख में वायरल वीडियो वाली खबर मिली।

लेख के मुताबिक मई 12, 2017 को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इस मामले में यूपी की योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि अगर प्रदेश में बूचड़खाने अवैध हैं तो यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह वैध बूचड़खाने बनवाए। इसके साथ ही 17 जुलाई तक वैध बूचड़खानों के लिए लाइसेंस जारी करने का आदेश भी दिया है।
उपरोक्त प्राप्त लेख से मिली जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर और बारीकी से खोजा। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो क्लिप ABP न्यूज़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। जिसे मई 12, 2017 को अपलोड किया गया था। कैप्शन में जानकारी दी गयी थी कि इलाहाबाद HC ने यूपी सरकार से कहा ‘नॉन-वेज खाने के अधिकार से इनकार नहीं कर सकते’।
उपरोक्त प्राप्त लेख से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2017 के दौरान का है। वायरल वीडियो का वर्तमान के दिनों से कोई संबंध।






hgh somatropin kaufen
References:
to-portal.com