फैक्ट चेक: वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी को एक के बाद एक थप्पड़ जड़ने वाला शख्स TMC विधायक नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी को एक के बाद एक थप्पड़ जड़ने वाला शख्स TMC विधायक नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक एक रेस्टुरेंट का है, जहां एक व्यक्ति एक पुलिसकर्मी को एक के एक जोरदार थप्पड़ जड़ते हुए नज़र आ रहा है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है, जहां सीएम ममता बनर्जी की पार्टी ‘त्रिमूल कांग्रेस’ का एक विधायक एक पुलिस कर्मी हो बेदर्दी से पीट रहा है।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “बंगाल के MLA मंसूर मोहम्मद दिमीर को देखिये। जब पुलिस की वर्दी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस का ये हाल है तो बंगाल के वोटरों का क्या हाल होगा…! पूरे भारत को बंगाल का हाल देखना चाहिए..”

फेसबुक को वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं साथ ही पुलिसकर्मी को वीडियो में थप्पड़ जड़ता व्यक्ति टीएमसी विधायक नहीं .
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने पड़ताल की सबसे पहले वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस पर सर्च किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो की जानकारी Times Of India की वेबसाइट पर अक्टूबर 20, 2018 को प्रकाशित एक लेख में मिली।

लेख के मुताबिक वायरल वीडियो वाली घटना मेरठ की है जहां एक रेस्टोरेंट में खाने परोसने में देरी होने पर सब इंस्पेक्टर और उनके साथ मौजूद एक महिला के साथ पर पार्षद मनीष कुमार और उनके स्टाफ का बवाल हुआ बाद पार्षद ने अपने स्टाफ से साथ मिलकर सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की थी।
उपरोक्त प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो की सटीक जानकारी आजतक की वेबसाइट अक्टूबर 20, 2018 को छपे एक लेख में मिली।

लेख में दी गयी जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित बीजेपी के वार्ड 40 से पार्षद मनीष कुमार के रेस्टॉरेंट का है। जहां सब इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह एक महिला के साथ रेस्टोरेंट गए थे। बताया जा रहा है कि नशे में धुत दरोगा सुखपाल एक महिला वकील मित्र के साथ खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान खाना परोसने में देरी होने पर उनकी रेस्टॉरेंट कर्मियों से कहासुनी हो गई। इस पर दोनों ने काफी हंगामा किया. वहीं जब इसकी खबर रेस्टॉरेंट मालिक मनीष को लगी तो वो अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया. आरोप है कि महिला ने दरोगा की पिस्टल निकाल कर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि छह साल पहले यानी साल 2018 का है। वहीं वीडियो में पुलिसकर्मी को पीटता दिख रहा शख्स टीएमसी विधायक नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी से मेरठ के वार्ड 40 का पार्षद मनीष कुमार है।





