NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: राहुल गांधी ने पिता की अर्थी से उठाए थे फूल? भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा यह वीडियो

फैक्ट चेक: राहुल गांधी ने पिता की अर्थी से उठाए थे फूल? भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा यह वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो कांग्रेस नेता राहुल गांधी का है जिसमें उन्हें एक समाधि से कुछ उठाकर अपनी पैंट की जेब में रखते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने पिता की समाधी से सिक्के उठाकर अपनी जेब में रख लिए।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया अर्थी निकलते वक्त या श्मशान घाट पर यूं तो सिक्के डालने की परंपरा पुरानी है, पर सिक्का उठाने की इस पहल का दिल खोल कर स्वागत है। बापू की समाधि पर चढ़ाया हुआ सिक्का उठाकर जेब में डाल लिया पैदाइशी चो®र है।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल वीडियो News 24 की आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिस मई 21, 2025 को अपलोड किया गया था। यहाँ वायरल वीडियो वाले हिस्से को 3 मिनट 39 सेकंड पर देखा जा सकता है। इसमें देखा जा सकता कि राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी की समाधि से एक फूल उठाकर याद में रख लिया। यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया।

उपरोक्त प्राप्त वीडियो में मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के एक्‍स हैंडल पर भी मिला। इसे 21 मई को पोस्‍ट करते हुए लिखा गया कि राहुल गांधी द्वारा राजीव गांधी जी की याद में समाधि से उठाया एक फूल बहुत कुछ कह गया।

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो राहुल गांधी ने राजीव गांधी की समाधि वीर भूमि से पुष्‍पों को अपनी जेब में रखा था। लेकिन सोशल मीडिया पर इसे भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button