फैक्ट चेक: राहुल गांधी और सोनिया गांधी की पुरानी तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ किया गया वायरल, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: राहुल गांधी और सोनिया गांधी की पुरानी तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ किया गया वायरल, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जहां कथित तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जैसा दिखने वाला एक शख्स कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ खड़ा हुआ दिखा दे रहा है। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ खड़ा दिख रहा व्यक्ति ओतावियो क्वात्रोची हैं।
बता दें कि ओत्तावियो क्वात्रोच्चि इटली के मशहूर बिजनेस मैन थे। ओत्तावियो क्वात्रोकि पर बोफोर्स घोटाले में दलाली के जरिए घूस खाने का भी आरोप था। 13 जुलाई 2013 को इटली के मिलान में 74 साल की उम्र में स्ट्रोक की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी।
फेसबुक पर वायरल तस्वीर शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘सोनिया गाँधी से क्वात्रोची का क्या रिश्ता था….?? जहाँ तक पूरी दुनिया जानती है वो सोनिया गाँधी के रिश्ते में दूर दूर तक कुछ नही लगता था… फिर वो किस रिश्ते से सोनिया गाँधी के घर में १० सालो तक रहा…?? २- सोनिया का आखिर क्वात्रोची से कौन सा रिश्ता था की उसे बचाने ले लिए, यदि आपको लगता होगा कि सोनिया के साथ यह राहुल गांधी है, तो आपकी जानकारी के लिये बता दूं कि यह क्वात्रोची है। अब स्वयं निर्णय लीजिए कि राजीव गांधी की हत्या के बाद डीएनए टेस्ट के लिए राहुल का रक्त देने से उसकी माँ ने क्यों मना कर दिया था।’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीर सोनिया गांधी के साथ खड़ा दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद राहुल गांधी हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के साथ शेयर किए जा रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया।
खोज के दौरान हमें दिसंबर 04, 2017 को दौरान हमें Indian express की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में तस्वीर के साथ दिए गए कैप्शन के मुताबिक, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के एक समारोह में कांग्रेस सीनियर नेता सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के साथ पहुंची थीं। यह तस्वीर 8 अप्रैल 1996 को खींची गई थी।

सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें 19 जून 2020 को Latestly.com द्वारा प्रकाशित की गई एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में राहुल गांधी के 50वें जन्मदिन की तस्वीरों के साथ कई अन्य तस्वीरों की फोटो एल्बम मौजूद है। इस एल्बम में राहुल गांधी और सोनिया गांधी की वायरल तस्वीर को देखा जा सकता है।
पड़ताल के दौरान हमें गूगल पर मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल तस्वीर भ्रामक दावे के साथ शेयर की जा रही है। वायरल तस्वीर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी की ही है।





