फैक्ट चेक: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में केशव प्रसाद मौर्या भारत के संविधान रचयिता डॉ. बी आर आंबेडकर को लेकर कुछ बयान देते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में केशव कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी पार्टी और डॉ. बी. आर आंबेडकर दलितों और वंचितों के दुश्मन हैं।
फेसबुक के वायरल पोस्ट को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी भी अब बाबा साहब आंबेडकर का अपमान कर रहे। ये भाजपा/RSS की शिक्षा पाए भाजपा नेता दलितों पिछड़ों के भगवान बाबा साहब आंबेडकर जी के खिलाफ हैं और लगातार बाबा साहब आंबेडकर जी का अपमान कर रहे… केशव प्रसाद मौर्या तो कह रहे हैं कि बाबा साहब आंबेडकर जी दलितों पिछड़ों के दुश्मन हैं ,यही शिक्षा का जहर RSS ने इन्हें दिया है जिसके कारण ये भाजपा नेतागण लगातार बाबा साहब का अपमान कर रहे…देख लो दलितों पिछड़ों और समस्त PDA के लोगों इन भाजपा नेताओं का चरित्र।’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो अधूरा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो The leader Hindi नामक यूट्यूब चैनल से हूबहू मेल खाता वीडियो मिला। जिसे दिसंबर 24, 2024 को अपलोड किया गया था।
यहाँ हमें वायरल वीडियो वाला हिस्सा 7 मिनट 18 सेकंड पर मिला जहां हमने पाया कि वीडियो में केशव यह कहते हैं कि कांग्रसे पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के, दलितों के, पिछड़ों के, वंचितों के दुश्मन हैं। कांग्रेस से मेरा सवाल है वह बताये, ‘बाबा साहब को संविधान सभा में सदस्य बनने के लिए पश्चिम बंगाल क्यों जाना पड़ा।’ इसके बाद बाबा साहब के अपमान को लेकर वह सपा पर हमलावर होते हुए कहते हैं कि इन्होनें कन्नौज में बाबा साहब की मूर्ति तोड़ी।
इसकी पुष्टि के लिए हमने गूगल पर एक फिर से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वीडियो वीडियो के संबंध में India Voice की वेबसाइट पर दिसंबर 25, 2024 को छपे एक लेख में मिली। यहाँ बताया गया है कि केशव मौर्या सपा और कांग्रेस से बाबा साहब के अपमान पर सवाल करते नजर आ रहे हैं। यहाँ बताया गया है कि केशव प्रसाद मौर्य बीते दिन बरेली पहुंचें थे जहां कहा कि सपा और कांग्रेस को बाबा साहब का दुश्मन बताया था।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो अधूरी जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है। दरअसल, केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी को बाबा साहेब का दुश्मन बताया था।





