NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: महिला सुरक्षा को लेकर अभद्र भाषा में बात करती इस महिला का यह वीडियो दिल्ली का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: महिला सुरक्षा को लेकर अभद्र भाषा में बात करती इस महिला का यह वीडियो दिल्ली का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ महिलाऐं एक पत्रकार से महिला सुरक्षा को लेकर बात करते हुए नज़र आ रही हैं। पत्रकार से बातचीत के दौरान एक महिला गाली- गलौज करते हुए बताती है कि अब महिलाऐं बहुत सुरक्षित हैं और इतनी सुरक्षित हैं कि अब वह पुरुषों को गाली देकर बात कर सकती हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में रेखा गुप्ता के सीएम बनते ही महिलाएं खुद को बहुत सुरक्षित महसूस कर रही हैं और मीडिया में ऐसा बयान दे रही हैं।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा  गया है कि “रेखा गुप्ता जी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली की महिलाए महिला सशक्तिकरण guys”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

सोशल मीडिया पर गाली देती हुई महिला के इस वीडियो को दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के बाद का बताया जा रहा है कि लेकिन वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने का शक हुआ। इसलिए सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया।

खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल वीडियो Mayank Pathak नामक एक्स प्रोफाइल पर मिला। जिसे मई 19, 2024 को अपलोड किया गया था। हालांकि यहाँ वीडियो की कोई खास जानकारी नहीं दी गयी लेकिन एक बात यह साफ़ हुआ कि वीडियो कई महीनो से ही इंटरनेट पर मौजूद है।

गौरतलब है कि भाजपा नेता व विधायक रेखा गुप्ता ने बीते दिन यानी गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। आज तक की वेबसाइट पर फरवरी 20, 2025 को छपे लेख में जानकारी दी गयी है कि रेखा गुप्ता व अन्य भाजपा नेताओं ने फरवरी 20, 2025 को दिल्ली के मुख्यमंत्री व मंत्री पद की शपथ ली है।

उपरोक्त मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो कई महीनों से जबकि दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने बीते गुरुवार को ही मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। इसलिए वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो The Rajdharma नामक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे मई 21, 2024 को अपलोड किया गया था। प्राप्त वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन के मुताबिक वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2024 के दौरान का है साथ ही यह वीडियो दिल्ली का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking
Back to top button