फैक्ट चेक: भाजपा राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल का यह बयान हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: भाजपा राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल का यह बयान हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने हाल ही में संसद में सबके सामने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ ऐसा आपत्तिजनक बयान दिया।
फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर का हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “भाजपा के सांसद नरेश अग्रवाल के राज़्यसभा में दिये इस भाषण से किसी भाजपा वाले का खून खौल या खून पानी हो गया? व्हिस्की में विष्णु बसे..रम में श्री राम…जिन में माता जानकी..ठर्रे में हनुमान..राम चंद्र की जय..नरेश अग्रवाल आज भी भाजपा में है और इनका बेटा भाजपा सरकार का मंत्री है।“

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल शुरू की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो NDTV की वेबसाइट पर जुलाई 19, 2027 को प्रकाशित एक लेख में मिला।

लेख के मुताबिक वायरल वीडियो साल 2017 के दौरान का है, जब नरेश अग्रवाल समाजवादी पार्टी के सदस्य थे। लेख में बताया गया था यह वीडियो उस दौरान का है जब समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल सदन में गोरक्षा के नाम पर भीड़ द्वारा हत्या की घटनाओं पर हो रही तीखी बहस में बोल रहे थे, तभी उन्होंने यह टिप्पणी की।
वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें नई दुनिया की वेबसाइट पर जुलाई 19, 2017 को प्रकाशित एक लेख मिला, जहां वायरल वीडियो से संबंधित जानकारी दी गयी थी। लेख में बताया गया था कि संसद में समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद सदन में माफी मांगी थी।

पड़ताल के दौरान हमें उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2017 के दौरान का है। जब नरेश अग्रवाल समाजवादी पार्टी से सांसद हुआ करते थे।






hgh wachstumshormone kaufen
References:
hgh kaufen legal