फैक्ट चेक: बीच सड़क को तोड़कर पानी का फुहारा निकलते हुए इस वीडियो का मोदी सरकार से नहीं है कोई संबंध, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: बीच सड़क को तोड़कर पानी का फुहारा निकलते हुए इस वीडियो का मोदी सरकार से नहीं है कोई संबंध, जानें पूरा सच
देश के अधिकतर राज्यों में इन दिनों मानसून की बारिश हो रही है, जिससे कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई हैं वहीं भारी बारिश के चलते कई राज्यों में अफरा-तफरी का मौहोल बना हुआ है। भारी बारिश के चलते कई राज्यों के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी हानि पहुंची हैं, अभी हाल ही में भारी बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट का एक हिस्सा ढह गया था जिससे कई लोग घायल हुए जबकि एक की मौत हो गयी थी। वहीं उत्तर प्रदेश के अयोध्या के भी इंफ्रास्ट्रक्चर को पहली बारिश में काफी नुकसान हुआ था। जिसके बाद से विपक्षी नेता केंद्र की भाजपा सरकार के विकास मॉडल को लेकर हमलावर हैं।
ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक पानी का फुहारा दिखाई दे रहा है जो बीच सड़क को फोड़कर बाहर निकाल रहा है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर निशाना साधा जा रहा है।
फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘ये मोदी जी का विकास मॉडल हैं या किसी भूत प्रेत का काम?’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भाजपा शासित राज्य का नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो असल में कहा का है इस तथ्य की जानकारी के लिए खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो CNBC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे जुलाई 10, 2024 को अपलोड किया गया था। हालांकि वीडियो का है इसकी जानकारी यहाँ नहीं दी गयी है।
वायरल वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें ETV Andhra Pradesh के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो मिला, जिसे फरवरी 26, 2024 को अपलोड किया गया था। वीडियो के कैप्शन में अन्य भाषा के साथ जानकारी दी गयी थी। गूगल ट्रांसलेटर की सहायता से हमने जाना कि वायरल वीडियो केरल के कोझिकोड जिले का है। जहां सड़क के नीचे पेयजल पाइप लाइन टूटने से पानी बाहर निकल गया।
उपरोक्त प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो मलयालम भाषा के 24 न्यूज़ नामक आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे फरवरी 25, 2024 को अपलोड किया गया था। बता दें यहाँ भी कैप्शन में मलयालम भाषा में जानकारी दी गयी थी जिसे गूगल ट्रांसलेटर के माध्यम से समझने पर हमने जाना कि वायरल वीडियो ‘कोझिकोड के कुन्नामंगलम दसवें मील में पीने के पानी की पाइपलाइन फट गई’।
पड़ताल के दौरान हमने जाना कि वायरल वीडियो केरल का है जहां भाजपा का नहीं बल्कि CPI (M) पार्टी की सरकार है।





