फैक्ट चेक: देश के अलग-अलग दलों के नेताओं की एक साथ पार्टी करने की यह तस्वीरें हैं AI जनरेटेड

फैक्ट चेक: देश के अलग-अलग दलों के नेताओं की एक साथ पार्टी करने की यह तस्वीरें हैं AI जनरेटेड
लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के बाद सभी नेता एक साथ थकान मिटा रहे हैं।
फेसबुक पर वायरल तस्वीरें शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “महीनों के अथक प्रचार के बाद, कल मोदी जी के शपथ ग्रहण के बाद भव्य उत्सव की रात! अंतिम वाला अवश्य देखिए”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल कम हमने जाना कि वायरल तस्वीरें का सच कुछ और हैं, पूरा सच जानने के लिए जानने के लिए पढ़ें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर हमें इसके असली न होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल शुरू की। ऐसे में हमने एक-एक कर सभी तस्वीरों को गूगल पर AI डिटेक्टर के माध्यम से खोजना शुरू किया।
अमित शाह-












