NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: झारखंड से पकड़े गए NEET परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपियों का कांग्रेस से नहीं है कोई संबंध, भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा है यह वीडियो

फैक्ट चेक: झारखंड से पकड़े गए NEET परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपियों का कांग्रेस से नहीं है कोई संबंध, भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा है यह वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में पुलिस कुछ लोगों को गिरफ्तार कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, झारखण्ड के देवघर के कांग्रेस कार्यालय में छुपे हुए थे, जहां से नीट पेपर लीक के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

फेसबुक के पोस्ट में वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “नीट पेपर लीक के 6 आरोपी झारखंड के देवघर के कांग्रेस कार्यालय में छुपे हुए थे।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे कैप्शन की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो  Economics Times  की वेबसाइट पर जून 24, 2024 को प्रकाशित एक लेख में मिला।

उपरोक्त प्राप्त लेख के मुताबिक NEET-UG पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद पटना के एलएनजेपी अस्पताल से ले जाया गया। बता दें कि बिहार पुलिस ने इन आरोपियों को 21 जून को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया था। हालांकि प्राप्त लेख में कहीं भी कांग्रेस कार्यालय का जिक्र नहीं किया गया है।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें NDTV की वेबसाइट पर नीट पेपर लीक मामले से संबंधित एक लेख मिला। लेख के मुताबिक बिहार पुलिस की सूचना पर देवघर पुलिस ने देवीपुर स्थित एम्स देवघर के पास के एक मकान से छह लोगों को हिरासत में लिया था। इस रिपोर्ट में भी कहीं पर देवघर कांग्रेस कार्यालय से आरोपियों की गिरफ़्तारी का कोई जानकारी नहीं किया गया है।

 

वायरल वीडियो के साथ शेयर किए गए दावे की पुष्टि के लिए अब हमने देवघर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर से फ़ोन पर सीधा संपर्क किया, जहां उन्होंने इस कांग्रेस कार्यालय से पेपर लीक के आरोपियों के गिरफ्तार होने की खबर को बिलकुल फर्जी बताया।

मामले की तह तक जाने के लिए हमने देवघर जिला एसपी (पुलिस अधीक्षक) अजीत पीटर डुंगडुंग से भी फ़ोन पर सीधा संपर्क किया। उन्होंने भी वायरल वीडियो वाले दावे को गलत और फर्जी बताया। अजीत पीटर ने जानकारी दी कि बिहार पुलिस और देवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने नीट पेपर लीक मामले के 6 आरोपियों को देवीपुर में एम्स देवघर के पास एक अर्धनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया था। कांग्रेस कार्यालय से इस गिरफ़्तारी का कोई संबंध नहीं है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो के साथ शेयर किया जा रहा दावा बिलकुल फर्जी है। देवघर से नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों का कांग्रेस या कांग्रेस दफ्तर से कोई संबंध नहीं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button