NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत नहीं है पहला देश, अधूरी जानकारी के साथ वायरल हुआ यह दावा, जानें पूरा सच 

फैक्ट चेक: चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत नहीं है पहला देश, अधूरी जानकारी के साथ वायरल हुआ यह दावा, जानें पूरा सच 

 

भारत ने चन्द्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर देश के गौरव के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापति किया है। इसरो के वैज्ञानिकों की इस कामयाबी पर पूरा देश गौरव की अनुभूति कर रहा है। अब भारत के चर्चे विश्व के कोने-कोने में हो रहे हैं। चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर अब सभी भारत और उसके प्रतिभाशाली वैगनिकों को बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रह है कि चांद की सतह पर सफल लैंडिंग करने वाला  भारत विश्व का पहला देश हैं।

फेसबुक पर वायरल पोस्ट शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘आज हम चांद पर पहुंच गए, विश्व में भारत पहला देश बन गया है जिसने सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग की है। भारत देश के समस्त वैज्ञानिक व इसरो और इसरो की टीम को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं।’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट भ्रामक है, दरअसल भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश है जबकि चांद के दक्षिणी ध्रुव की पर लैंड करने वाला पहला देश है।

वायरल वीडियो को पढ़ने पर हमें इसके भ्रामक होने की आशंका हुई जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल आरम्भ की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले गूगल पर कुछ सम्बंधित कीवर्ड्स के साथ खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें NDTV की वेबसाइट पर अगस्त 23, 2023 को प्रकाशित एक लेख मिला। जहां इस तथ्य की जानकारी दी गयी है कि भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला विश्व का चौथा देश है।

उपरोक्त प्राप्त लेख के मुताबिक चांद पर लैंड करने वाला रूस सबसे पहला देश था, जो उन दिनों USSR के नाम से जाना जाता था, दूसरा देश अमेरिका, तीसरा चीन और अब चौथा इंडिया यानी भारत।

इसके बाद हमने यह जानने के लिए खोजा कि फिर यह बात कैसे उठी कि भारत का विश्व का पहला देश है जिसने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके लिए हमने एक बार फिर गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स के साथ खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें इंडिया टीवी की वेबसाइट पर प्रकाशित एक दूसरा लेख मिला जहां यह जानकारी दी गयी है कि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव की साथ पर लैंड करने वाला पहला देश बना है।

गौरतलब है कि चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग से पहले रूस के लूना-25 ने भी यहाँ लैंड करने का प्लैन किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया और अपनी लैंडिंग से एक दिन पहले ही क्रश हो गया, वहीं भारत का चंद्रयान लैंडिंग करने में सफल रहा।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल दावा भ्रामक है, भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश नहीं बल्कि चौथा देश है, हां यह बात है कि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंड करने वाला पहला देश है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button