ताज़ा खबरेंभारत

फाइनल में पहुंचे पहलवान रवि कुमार, जेवेलिन थ्रो से नीरज भी फाइनल में; सेमीफाइनल में हारे भारतीय पहलवान दीपक पुनिया

भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को सेमीफाइनल में तुर्की की मुक्केबाज बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। लवलीना को बुसेनाज ने 5-0 से शिकस्त दी। इस हार के बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल मुकाबले में भले ही लवलीना हार गई हों लेकिन उन्होंने नंबर 1 बॉक्सर को तगड़ी टक्कर दी। इधर अगर हम आज का दिन ओलंपिक्स में देखे तो भारत के लिए यह दिन काफी दिलचस्प रहा है।

जेवेलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा।

भारत के स्टार जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने पहली प्रयास में शानदार थ्रो किया। उन्होंने 86.65 मीटर दूर भाला फेंका। इसके साथ वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। फाइनल में सीधे प्रवेश करने के लिए 83.50 मीटर का थ्रो होना जरूरी है। नीरज अब 7 अगस्त को फाइनल मुकाबले में अपना दमखम दिखाएंगे। पुरुष भाला फेंक के क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ग्रुप में पहले स्थान पर रहे।

फाइनल की रेस से बाहर हुए शिवपाल।

पुरुष जेवेलिन थ्रो स्पर्धा के ग्रुप बी में भारत के भाला फेंक एथलीट शिवपाल सिंह क्वालीफाई नहीं कर सके। इसके साथ ही वह फाइनल की रेस से बाहर हो गए। उन्होंने तीसरे प्रयास में 74.81 मीटर का थ्रो किया। जबकि उनका बेस्ट थ्रो पहले प्रयास में रहा था जब उन्होंने 76.40 मीटर दूर भाला फेंका।

रेसलर रवि ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह।

रेसलर रवि कुमार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान के सनायव नूरिस्लाम को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। रवि ने इसी के साथ सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

https://twitter.com/WeAreTeamIndia/status/1422852299609706496?s=20

रवि कुमार शुरुआती मुकाबले में पिछड़ गए थे। वह 7-9 से पीछे चल रहे थे वही इस दौरान सनायव नूरिस्लाम घायल भी हो गए और इसका फायदा रवि कुमार को मिला। कजाकिस्तान के पहलवान को अपनी चुनौती वापस लेनी पड़ी और 7-9 पर आकर रवि विजेता बन गए है।

सेमीफाइनल में अमेरिका के डेविड टेलर से हारे भारतीय पहलवान दीपक पुनिया।

भारत के खाते में आ चुके हैं 4 मेडल।

रवि कुमार दहिया की जीत के साथ भारत के खाते में 4 मेडल हो गए हैं। रवि कुमार के अलावा मीरबाई चनू ने वेटलिफ्टिंग में, पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में और लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में मेडल जीता है ।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button