भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया ‘सौराष्ट्र-तमिल संगमप्रशस्ति’ पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सौराष्ट्र तमिल संगमम के समापन समारोह के दौरान श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा ‘सौराष्ट्र-तमिल संगमप्रशस्ति’ पुस्तक का विमोचन किया. उन्होंने कहा, सौराष्ट्र तमिल संगमम का यह आयोजन केवल गुजरात और तमिलनाडु का संगम नहीं है, ये देवी मीनाक्षी और देवी पार्वती के रूप में एक शक्ति की उपासना का उत्सव भी है.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा, आजादी के अमृतकाल में हम सौराष्ट्र तमिल संगमम जैसे सांस्कृतिक आयोजनों की एक नई परंपरा के गवाह बन रहे हैं. कुछ महीने पहले बनारस में काशी तमिल संगमम का आयोजन हुआ था जिसकी पूरे देश में चर्चा हुई थी. आज सौराष्ट्र की धरती पर एक बार फिर हम भारत की दो प्राचीन धाराओं का संगम होता देख रहे हैं.

 

उन्होंने आगे कहा, भारत विविधता को विशेषता के रूप में जीने वाला देश है. हम विविधता को मनाने वाले लोग हैं. हम अलग-अलग भाषाओं और बोलियों को, कलाओं और विधाओं को मनाते हैं. हमारी आस्था से लेकर आध्यात्म तक, हर जगह विविधता है.

 

भारत कठिन से कठिन हालातों में भी कुछ नया करने की ताकत रखता है, सौराष्ट्र और तमिलनाडु का साझा इतिहास हमें ये भरोसा देता है… हमें सांस्कृतिक टकराव नहीं तालमेल पर बल देना है. हमें संघर्षों को नहीं संगम और समागमों को आगे बढ़ाना है. हमें भेद नहीं खोजने, हमें भावनात्मक संबंध बनाने हैं: पीएम

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button