ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी चंपारण के बेतिया में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी चंपारण के बेतिया में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं। यहाँ पीएम मोदी ने पश्चिम चम्पारण के बेतिया में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया।  इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “यह वह भूमि है जिसने भारत की आजादी की लड़ाई में नए प्राण फूंके, नई चेतना का संचार किया। इसी भूमि ने मोहनदास जी को महात्मा गांधी बना दिया। विकसित बिहार से विकसित भारत का संकल्प लेने के लिए बेतिया, चंपारण से अच्छा स्थान और कोई नहीं है।”

जनसभा के सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजादी के बाद के दशकों में यहां से युवाओं का पलायन बिहार में बहुत बड़ी चुनौती रही है। जब यहां जंगलराज आया तब यह पलायन और बढ़ गया। जंगलराज वालों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की…बिहार के नौजवान रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में जाते रहे और यहां एक ही परिवार फलता-फूलता रहा, किस तरह नौकरी के बदले जमीनों पर कब्जा किया गया…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा गुनहगार है। जंगलराज के जिम्मेदार परिवार ने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छीन लिया। यह NDA सरकार है जो इस जंगलराज से बिहार को बचाकर इतना आगे लाई है।”

पीएम मोदी ने कहा, “बिहार वह धरती है जिसने सदियों तक देश का नेतृत्व किया है, जिसने एक से बढ़कर एक प्रतीभावान व्यक्तित्व दिए हैं… जब-जब बिहार समृद्ध रहा है तब भारत समृद्ध रहा है इसलिए विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना बहुत जरूरी है।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button