प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है, यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है.
https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1716662280551559498
वहीं, अमित शाह ने विजयदशमी पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, “समस्त देशवासियों को ‘विजयदशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं. अधर्म का अंधकार चाहे कितना भी घना क्यों न हो, सत्य के आधार पर धर्म के उजाले की विजय शाश्वत है. पाप पर पुण्य की विजय का प्रतीक ‘विजयदशमी’ हमें सदैव विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है. प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें. जय श्री राम!”
समस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
अधर्म का अंधकार चाहे कितना भी घना क्यों न हो, सत्य के आधार पर धर्म के उजाले की विजय शाश्वत है। पाप पर पुण्य की विजय का प्रतीक ‘विजयादशमी’ हमें सदैव विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है।
प्रभु… pic.twitter.com/FX8bcVnNle— Amit Shah (@AmitShah) October 24, 2023





