ताज़ा खबरें

पैगंबर मोहम्मद विवाद: नुपुर शर्मा ने कहा- “मैं अपने शब्द वापस लेती हूं” साउदी अरब ने जताया विरोध

नई दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद पर अपने विवादित बयान के बाद पार्टी से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा का बयान सामने आया है. प्रवक्ता ने अपनी टिप्पणी में कहा, “मैं अपने शब्द वापस लेती हूं”

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा निलंबित होने के बाद प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक पोस्ट कर अपनी टिप्पणी पर मांफी मांगी. नुपुर ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी, जहां रोजाना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था. मै शिवजी के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकी और मैने रोष में आकर कुछ चीजें कह दीं”

 

नुपुर ने आगे यह भी कहा कि, “मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं”

 

वहीं दूसरी तरफ नुपुर को निलंबित करने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के सर से इस विवाद की तलवार हटी नहीं है. प्रवक्ता की विवादित टिप्पणी के चलते पाकिस्तान, साऊदी अरब, कतर, कुवैत और ईरान ने निंदा की है.

 

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सऊदी अरब ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी को “अपमानजनक” बताया और “विश्वासों और धर्मों के लिए सम्मान” का आह्वान किया. हालांकि बीजेपी द्वारा उठाए सख्त कदम का साऊदी ने स्वागत भी किया है.

 

गौरतलब है कि नुपुर शर्मा ने अंग्रेजी टीवी चैनल पर डिबेट शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था जिसके बाद बीजेपी ने नुपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही नवीन कुमार जिंदल पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया हैं.

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button