ताज़ा खबरें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, कैंटर ने मारी टक्कर, बेटे संग बाल-बाल बचें प्रवीण

पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, कैंटर ने मारी टक्कर, बेटे संग बाल-बाल बचें प्रवीण

 

भारत के पूर्व गेंदबाज प्रवीण कुमार मंगलवार रात एक बड़े कार हादसे का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उत्तर प्रदेश के मेरठ हाइवे पर हुआ। जहां मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात एक तेज रफ्तार कैंटर उनकी कार से टकरा गया था। इस दौरान उनका बेटा भी कार में  मौजूद था। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि वह इस हादसे में बाल-बाल बच गए और दोनों को कोई गंभीर चोट भी नहीं आयी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब प्रवीण कुमार पांडव नगर से लौट रहे थे। इस दुर्घटना में भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार की कार को भारी नुकसान पहुंचा है। जिस कैंटर से प्रवीण कुमार की कार की टक्कर हुई है, उसके ड्राइवर को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

बता दें कि प्रवीण कुमार फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन प्रवीण कुमार ने भारत की तरफ से 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी-20 मुकाबले खेले हैं। 68 वनडे मुकाबलों में प्रवीण कुमार ने 77 विकेट झटके हैं। वहीं 10 टी-20 में 8 और 6 टेस्ट मुकाबलों में 27 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। 2007 में पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाले प्रवीण कुमार ने मार्च 2012 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। IPL में भी वो आखिरी बार साल 2017 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button