ताज़ा खबरें

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा की टिप्पणी पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया जवाब, कहा “ओबामा जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि…”

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा की टिप्पणी पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया जवाब, कहा “ओबामा जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि…”

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिपण्णी पर अपनी प्रतक्रिया दी है। रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने कहा कि ओबामा जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो विश्व में रहने वाले सभी लोगों को भी परिवार का सदस्य मानता है… उनको अपने बारे में भी सोचना चाहिए कि उन्होंने कितने मुस्लिम देशों पर हमला किया है।

राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम में कहा, “अब मुस्लिम देश भी मानते हैं कि आतंकवाद अस्वीकार्य है। भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान में स्पष्ट रूप से कहा है कि संयुक्त राष्ट्र-सूचीबद्ध आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन शामिल हैं.”

दरअसल, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर उनकी भारत के मुसलमानों की सुरक्षा पर टिप्पणी की थी। बराक ओबामा ने गुरुवार (22 जून) को न्यूज़ चैनल सीएनएन से कहा था, “अगर भारत जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करता तो इस बात की प्रबल आशंका है कि एक समय आएगा जब देश बिखरने लगेगा। राष्ट्रपति जो बाइडेन को पीएम मोदी के सामने ये मुद्दा उठाना चाहिए.” जब बराक ओबामा ने ये टिप्पणी की थी तब पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर थे।  ये पीएम की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा थी.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button