ताज़ा खबरेंभारत

पुणे-सोलापुर हाइवे पर कार और ट्रक की भिडंत,हादसे में 9 छात्रों की मौत

महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर एक भीषण हादसे में एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गयी, जिस दौरान कार में मौजूद नौ छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी. यह हादसा कदमवक बस्ती के नजदीक रात करीब डेढ़ बजे हुआ.

बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार का ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर उछलकर कार डिवाइडर के दूसरी तरफ चली गई और ट्रक से जा टकराई.

हादसे के शिकार हुए मृतकों के नाम इस प्रकार है- अक्षय भारत वाईकर, विशाल सुभाष यादव, निखिल चंद्रकांत, नूर मोहम्मद अब्बास दय्या, परवेज अत्तार, शुभम रामदास भीसे, अक्षय चंद्रकांत घिगे, दत्ता गणेश यादव, जुबैर अजीज मुलानी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया ‘इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग पुणे जिले के यावत के निवासी थे. उनकी उम्र 19-23 वर्ष के बीच थी. वे रायगढ से अपने गृहनगर जा रहे थे. कार की रफ्तार बहुत तेज थी. कदम वक वस्ती के पास ड्राइवर कार पर से नियंत्रण गंवा बैठा जिसकी वजह से कारण पहले डिवाइडर से टकरायी और फिर राजमार्ग की दूसरी तरफ जाकर ट्रक से टकरा गई.’

ALSO READ: राजनाथ सिंह पहुंचे कारगिल, कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मृतकों को कार के मलबे से बाहर निकाला गया. शवों को पोस्ट मोर्टेम के लिए भेज दिया गया है.

छात्रों की मौत की खबर सुनकर उनके परिवारों में मातम का माहौल बना हुआ है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button