ताज़ा खबरें

पुणे कार हादसा: नाबालिग आरोपी के करोड़पति पिता गिरफ्तार, आज अदालत के सामने होगी पेशी

पुणे: शनीवार महाराष्ट्र के पुणे में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 2 आईटी इंजीनियर की मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद ही आरोपी ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया था हालांकि नाबालिग आरोपी को महज 14 दिनों के भीतर ही जमानत मिल गई. लेकिन पुलिस ने इस मामले में अब आरोपी नाबालिग के पिता को भी गिरफ्तार किया है. साथ ही उसे आज यानी बुधवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा.

 

दरअसल, पुणे में नाबालिग ने शनिवार-रविवार की आधी रात को शराब के नशे में अपनी पोर्शे कार से मोटरसाइकिल सवार दो इंजीनियरों को रौंद डाला था. मृतकों की पहचान अनीश अवधिया (24) और अश्विनी कोष्टा (24) के रूप में हुई है. दोनों मृतक आईटी प्रोफेशनल मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और पुणे में काम करते थे. वहीं इस मामले के आरोपी जो की नाबालिग था उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने छोड़ दिया. वहीं जब इस मामले ने तूल पकड़ा  तो पुणे क्राइम ब्रांच के अफसरों ने जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी नाबालिग के पिता को पुणे से लगभग 250 किलोमीटर दूर छत्रपति संभाजीनगर में अरेस्ट किया.

 

नाबालिग के पिता का नाम विशाल अग्रवाल है जो पुणे के रियल एस्टेट के सेक्टर में बड़ा नाम है. विशाल अग्रवाल निर्माण उद्योग समूह ब्रह्मा कॉर्प का मालिक है. ब्रह्मा कॉर्प पिछले 40 वर्षों से पुणे में निर्माण व्यवसाय में अग्रणी कंपनी है. इस कंपनी की स्थापना ब्रह्मदत्त अग्रवाल ने की थी और इस समूह की कई कंपनियां हैं.

 

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ पहले अलग-अलग पब्स में बैठकर पार्टी की. यह पार्टी परीक्षा में पास होने को लेकर दी जा रही थी. उसके बाद नशे में धुत होने के बाद भी कार खुद चलाने की बात की. और 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कार को चलाते हुए उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी. बता दें कि नाबालिग आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर महज 90 मिनट में 48 हजार रुपये की शराब पी थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button