पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें एपिसोड को किया संबोधित, कहा-ओलंपिक देता है विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें एपिसोड को किया संबोधित, कहा-ओलंपिक देता है विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका
केंद्रीय बजट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की। पेरिस ओलंपिक को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात के 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है। ओलंपिक, हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है, देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है| आप भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाइए।
मन की बात के 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है। ओलंपिक, हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है, देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है| आप भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाइए” pic.twitter.com/xJOjjxaTBZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2024
इस दौरान पीएम मोदी ने मैथ्स ओलंपियाड विजेताओं से बात की। इस साल इंग्लैंड के बाथ में 65वें इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया था। इसमें भारत के 6 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। भारत ने इस ओलंपियाड में 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते। मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में चार स्टूडेंट से बात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “असम के चराईदेउ मैदाम को UNESCO विश्व विरासत स्थल में शामिल किया जा रहा है | इस लिस्ट में यह भारत की 43वीं, लेकिन पूर्वोत्तर की पहली साइट होगी…. चराईदेउ का मतलब है पहाड़ियों पर चमकता शहर, यानी पहाड़ी पर एक चमकता शहर | ये अहोम राजवंश की पहली राजधानी थी | अहोम राजवंश के लोग अपने पूर्वजों के शव और उनकी कीमती चीजों को पारंपरिक रूप से मैदाम में रखते थे | मैदाम, टीले नुमा एक ढांचा होता है जो ऊपर मिट्टी से ढका होता है और नीचे एक या उससे ज़्यादा कमरे होते हैं। ये मैदाम, अहोम साम्राज्य के दिवंगत राजाओं और गणमान्य लोगों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है | अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का ये तरीका बहुत यूनिक है | इस जगह पर सामुदायिक पूजा भी होती थी”
पीएम ने बाघों के संरक्षण पर भी बात की। पीएम ने कहा- कल दुनिया भर में टाइगर डे मनाया जाएगा। भारत में बाघ हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। हमने किस्से-कहानियां सुनी हैं। जंगल के आसपास के लोग बाघ के साथ रहते हैं। बाघों के संरक्षण के अभूतपूर्व प्रयास हो रहा है। राजस्थान में कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान काफी काम कर रहा है। स्थानीय लोगों ने शपथ ली है कि कुल्हाड़ी के साथ नहीं जाएंगे, कोई पेड़ नहीं काटेंगे। इससे बाघों के लिए वातावरण तैयार हो रहा है। दुनिया के करीब 70% बाघ हमारे देश में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हरियाणा के रोहतक ज़िले की ढ़ाई-सौ से ज़्यादा महिलाओं के जीवन में समृद्धि के रंग भर दिए हैं | हथकरघा उद्योग से जुड़ी ये महिलाएं पहले छोटी-छोटी दुकानें और छोटे-मोटे काम कर गुज़ारा करती थी | लेकिन हर किसी में आगे बढ़ने की इच्छा तो होती ही होती है | इसलिए इन्होंने ‘उन्नति स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ने का फैसला किया, और इस समूह से जुड़कर उन्होंने ब्लॉक प्रिंटिंग और रंगाई में प्रशिक्षण हासिल की | कपड़ों पर रंगों का जादू बिखेरने वाली ये महिलाएं आज लाखों रुपए कमा रही हैं। इनके बनाए बेड कवर, साड़ियां और दुपट्टों की बाज़ार में मांग है।”





