ताज़ा खबरें

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के विदेशमंत्री लैमी से की मुलाकात, कहा- “हम संबंधों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं”

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के विदेशमंत्री लैमी से की मुलाकात, कहा- “हम संबंधों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं”

ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनने के बाद भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री डेविड लैमी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिटेन के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत प्रतिबद्ध है और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने की उनके देश की इच्छा का स्वागत किया।

लैमी-जयशंकर की अगुआई में हुई बैठक में ब्रिटेन-भारत प्रौद्योगिकी सुरक्षा अभियान (टीएसआई) शुरू करने का एलान किया गया। इस तरह का समझौता भारत ने अमेरिका के साथ भी किया है जो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग का दायरा बड़ा करता है। यह दोनों सरकारों, निजी क्षेत्र, विश्वविद्यालयों व रिसर्च संस्थानों को एक साथ मिलकर संचार, क्रिटिकल मिनिरल्स, सेमीकंडक्टर, बायोटेक, एआई जैसे नए क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग का मंच देगा।

बता दें कि भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा, दूरसंचार, सेमीकंडक्टर और नवीन प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिए नया दृष्टिकोण निर्धारित करते हुए व्यापक प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल को अंतिम रूप दिया गया। इसका व्यापक उद्देश्य दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नए मुकाम तक ले जाना है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास में प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका को महत्व देते हुए भारत और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को अगले स्तर तक ले जाने लिए प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल (टीएसआई) शुरू कर रहे हैं। यह भारत-यूके रोडमैप-2030 में निर्धारित महत्वाकांक्षी द्विपक्षीय सहयोग एजेंडे पर आधारित है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा का आज समाप्त होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button