ताज़ा खबरेंभारत

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी ‘गंगा विलास’ को दिखाई हरी झंडी

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाले क्रूज़ को हरी झंडी दिखाई, साथ ही टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया.

एमवी गंगा विलास क्रूज शिप का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी जल यात्रा गंगा विलास क्रूज का शुभारंभ हुआ है. इससे पूर्वी भारत के अनेक पर्यटक स्थल विश्व पर्यटन मानचित्र में और प्रमुखता से आने वाले हैं.

 

समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि क्रूज राज्य के 6 स्थलों बक्सर, छपरा, पटना, सिमरिया, मुंगेर, सुल्तानगंज और कहलगांव में रुकेगा. क्रूज के बिहार से गुजरने पर पर्यटकों का संस्कृति और इतिहास से परिचय होगा. यात्रा को सुगम और गतिमान बनाने के लिए जिलों में एक-एक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं.

 

पीएम मोदी ने आगे कहा, यह गंगा विलास क्रूज उत्तर प्रदेश, बिहार, प.बंगाल, बांग्लादेश और असम की यात्रा के दौरान हर तरह की सुविधा मुहैया कराएगा. यह क्रूज यात्रा एक साथ अनेक नए अनुभव लेकर आने वाली है. क्रूज़ टूरिज्म का यह नया दौर इस क्षेत्र में हमारे युवा साथियों को रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर देगा. विदेशी पर्यटकों के लिए तो यह आकर्षण होगा ही, देश के भी जो पर्यटक पहले ऐसे अनुभवों के लिए विदेश जाते थे… वो भी अब पूर्वी-उत्तर पूर्वी भारत का रुख कर पाएंगे.

 

पीएम ने आगे कहा, यह क्रूज़ जहां से भी गुजरेगा वहां पर विकास की नई लाइट तैयार करेगा. क्रूज़ टूरिज्म के लिए ऐसी ही व्यवस्थाएं हम देशभर की नदी जलमार्गों में तैयार कर रहे हैं. यह गंगा विलास क्रूज 25 अलग-अलग नदियों से होकर गुजरेगा और जो लोग भारत के समृद्ध खान-पान का अनुभव लेना चाहते हैं उनके लिए भी यह बेहतरीन अवसर है. यानी भारत की विरासत और आधुनिकता का अद्भुत संगम हमें इस यात्रा में देखने को मिलेगा.

Show More

3 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button