ताज़ा खबरेंराजनीति

पीएम मोदी ने अमरोहा में जनसभा को किया संबोधित, लोगों को वोट डालने के लिए किए प्रोत्साहित

अमरोहा: लोकसभा के पहले जनता से रूबरू होने अमरोहा पहुंचे पीएम मोदी. पीएम ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. ये लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का बहुत बड़ा दिन है. मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि संविधान से मिले इस अधिकार का उपयोग जरूर करें. और विशेषकर मैं अपने युवाओं से आग्रह करूंगा, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं कि वे ऐसा मौका जाने न दें, वो अवश्य वोट करें.”

 

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है. क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शामी ने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा है. खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया है और योगी जी की सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रहे हैं.”
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है. इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है. भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है. लेकिन INDI गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है. इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है.”
  • PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे देश में पहले की सरकारें सामाजिक न्याय के नाम पर SC/ST और OBC को सिर्फ धोखा ही देती रही. जो सपना ज्योतिबा फुले, बाबा साहेब अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह जी का था… सामाजिक न्याय का वो सपना अब मोदी पूरा कर रहा है.”
  • कांग्रेस, सपा, बसपा सरकारों में यहां किसानों की समस्याओं को न सुना जाता था, न देखा जाता था और न ही उनकी परवाह की जाती थी. लेकिन भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं को कम करने के लिए दिन रात काम कर रही है…यूरिया की बोरी अमेरिका में 3 हजार में मिलती है वही यूरिया हम भारत में किसानों को 300 रुपए से भी कम कीमत में देते हैं.”
  • PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “योगी जी ने गन्ना किसानों की चिंता की. अमरोहा के गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकते कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान किया जाता था. लेकिन आज प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही रिकॉर्ड भुगतान हो रहा है. जब सपा की सरकार थी, तो अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपये का भुगतान होता था. जबकि योगी जी की सरकार में यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है.”
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button