पीएम मोदी आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का देंगे जवाब
पीएम मोदी आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का देंगे जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि पीएम मोदी दोपहर 2 बजे राज्यसभा में बोलेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार को लोकसभा में जवाब दिया था। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि पीएम ने किसी मुद्दे पर जवाब नहीं दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि पीएम ने किसी मुद्दे पर जवाब नहीं दिया। अदाणी मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ नहीं बोला। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को कुछ नहीं बोला। लग रहा है प्रधानमंत्री मोदी सभी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। सदन में मंगलवार से धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 जनवरी को संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दिया था।





