ताज़ा खबरें

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड में एक की हुई गिरफ़्तारी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड में एक की हुई गिरफ़्तारी

 

पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी की है। पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड से मनप्रीत सिंह नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। वह उन छह लोगों में शामिल था, जिन्हें पुलिस ने सोमवार को गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में देहरादून से हिरासत में लिया था। बता दें पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए मूसे वाला की रविवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के 24 घंटे के भीतर हुई थी।

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को मानसा जिले में पंजाबी गायक की गोली मारकर हत्या करने के दो दिन बाद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी की। पंजाब पुलिस को उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की सहायता से देहरादून से 6 लोगों को पता लगाने और पकड़ने में सफलता मिली है। इनमें एक को लेकर पुलिस को शक है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। लॉरेंस की सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में शामिल होने का शक है।

मनप्रीत पर मूसे वाला की हत्या में शामिल हमलावरों को वाहन सप्लाई करने का आरोप है। अधिकारी ने कहा कि मनप्रीत को एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो अपराधियों को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर जेल से भी लाया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button