ताज़ा खबरें

पंचायत 3 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

पंचायत 3 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

पंचायत 3 की रिलीज डेट के सस्पेंस पर विराम लग गया है। अब फुलेरा गांव में लगने वाली पंचायत की तारिख की घोषणा कर दी गयी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक पंचायत 3 मई 28, 2024  को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 

अमेजॉन प्राइम की यह सीरीज भारत के ग्रामीण क्षेत्र की पृष्टिभूमि पर आधारित है। यह एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इस नए सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका बतौर एक्टर एक बार फिर से वापसी करेंगे। बता दें कि इस सीरीज को  दुनिया भर के 240 देशों के अंदर इसे रिलीज किया जाएगा। हिंदी के अलावा इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया जाएगा।

‘पंचायत’ के पिछले दो सीजन में फुलेरा गांव निवासी अलग-अलग चुनौतियों से जूझते हुए नजर आए थे। अब नए सीजन के साथ सीरीज नया मोड़ लेगी। ‘पंचायत’ का प्रोडक्शन द वायरल फीवर ने किया है। वहीं, सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, जबकि चंदन कुमार ने ‘पंचायत 3’ की कहानी लिखी है।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button