खेलताज़ा खबरें

न्यूजीलैंड ने जीता तीन मैचों की सीरीज का पहले वनडे, सात विकेट से हारी भारतीय टीम

न्यूजीलैंड ने जीता तीन मैचों की सीरीज का पहले वनडे, सात विकेट से हारी भारतीय टीम

न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को सात विकेट से हराया। आज यानी शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मैच खेला गया। यह मैच ऑकलैंड स्थित ईडन पार्क में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इस दौरान भारत ने सात विकेट गवांकर 306 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 307 रन बनाने थे। जिसे न्यूजीलैंड टीम ने 47.1 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया।

न्यूजीलैंड के लिए केन विलियम्सन और टॉम लाथम ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने 221 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। टीम के लिए टॉम लाथम के अलावा कप्तान केन विलियम्सन ने 98 गेंद में नाबाद 94 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने जारी सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button