ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज 4 अगस्त को निधन हो गया. इस खबर की पुष्टि खुद उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया. बता दें कि शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बिमारी से जूझ रहे थे… पूरी खबर पढ़ें

 

सावन का आखिरी सोमवार, बारिश के बाद भी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

आज सावन माह का चौथा और आखिरी सोमवार है. इसी के साथ सावन मास खत्म होने वाले है. वहीं आज इस आखिरी सोमवार पर सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. हालांकि कई जिलों में भारी बारिश के कारण जलभराव देखने को मिल रहा है लेकिन शिवभक्त इस मुसीबत को भी नजरअंदाज कर अपनी भक्ती का परिचय देने मंदिरों में पहुंच रहे हैं… पूरी खबर पढ़ें

 

‘ए फॉर अखिलेश, बी फॉर बाबा साहब…’ सहारनपुर की PDA पाठशाला पर चला पुलिस का डंडा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक और पीडीए पाठशाला का खुलासा हुआ है. दरअसल सहारनपुर के थाना कोतवाली में अनाधिकृत रूप से पीडीए पाठशाला चलाई जा रही थी. जिसमें बच्चों को जो पठाया जा रहा था उससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुई. इसके बाद थाना कोतवाली देहात में इसको लेकर तहरीर दी गई. जिसके चलते कोतवाली देहात पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है… पूरी खबर पढ़ें

 

Fact Check: रूस में आए भूंकप और सुनामी से मची तबाही का नहीं है यह वीडियो

रूस में आए 8.8 के तीव्र भूकंप ने रूस की धरती को हिला कर रख दिया वहीं सुनामी की चेतावनी ने भी वहां रह रहे लोगों को डरा दिया है. साथ ही कई जगहों पर इसका असर भी देखने को मिल रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुनामी की छलक दिख रही है. पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. इमारतें और वाहन तूटे और जलमग्न हो गए हैं… पूरी खबर पढ़ें

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button