ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, मुठभेड़ जारी

भारतीय सेना ने शनिवार सुबह बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. अखल के जंगली इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार देर रात यह अभियान शुरू हुआ. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया… पूरी खबर पढ़ें

 

IND vs ENG Test: ओवल में भारत की स्थिति मजबूत, जीतना चाहेगी भारतीय टीम

भारत इंग्लैंड के बीच ओवल में जारी पांचवें टेस्ट मैच में भारत ने धमाकेदार वापसी की है. भारतीय टीम ने दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को धूल चटा दी. भारतीय गेंदबाजों ने गेंदबाजी की सटीक लय पकड़ी और इंग्लैंड को 247 रनों पर ढेर कर दिया. इसी के साथ इंग्लैंड को 24 रनों की बढ़त मिल गई. भारतीय गेंदबाज सिराज और कृष्णा ने 4-4 विकेट अपने नाम किए… पूरी खबर पढ़ें

 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: शाहरुख, विक्रांत मैसी विजेताओं में शामिल; यहां देखें पूरी सूची

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा की गई. इस वर्ष के पुरस्कारों की मुख्य विशेषता उनके दमदार अभिनय और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियों का प्रदर्शन रहा… पूरी खबर पढ़ें

 

Fact Check: जापान में आई सुनामी का नहीं है यह वीडियो, जानें क्या है सच

रूस में आए 8.8 के तीव्र भूकंप ने रूस की धरती को हिला कर रख दिया वहीं जापान में सुनामी की चेतावनी ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुनामी की छलक दिख रही है. पूरा इलाका जलमग्न हो गया है.  हालांकि यह वायरल वीडियो सच है या फिर झूठ चलिए इसका पता लगाते हैं… पूरी खबर पढ़ें

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button