न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

भूकंप के झटकों से कांप उठी अमेरिका की धरती, सुनामी की चेतावनी

अमेरिका में भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया. अलास्का में कई जगहों पर 7.3 की तीव्रता वाले इस भयानक भूकंप ने अमेरिका को हिला कर रख दिया. न्यूज एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक तेज भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है. भूकंप आने के बाद से समुद्री इलाकों में रहने वाले मछुआरे भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं… पूरी खबर पढ़ें
बिहार की जनता के लिए बड़ी सौगात, 125 यूनिट तक बिजली फ्री

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है. नीतीश कुमार ने आम जनता को बड़ी सौगात देते हुए 1 अगस्त, 2025 से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने बताया कि यह लाभ जुलाई माह के बिल से ही लागू हो जाएगा, जिससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा… पूरी खबर पढ़ें
इतिहास रचने के बाद धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला, परिवार से हुई भावुक मुलाकात

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन बिताने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बुधवार को अपने परिवार से मिल गए। उनकी इस भावुक मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। शुभांशु शुक्ला, जिन्हें उनके साथी और प्रशंसक ‘शक्स’ के नाम से जानते हैं, मंगलवार 15 जुलाई को तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ धरती पर सुरक्षित लौटे। उनका स्पेसक्राफ्ट समुद्र में सफलतापूर्वक लैंड हुआ… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: खाटू श्याम में श्रद्धालुओं से मारपीट करने वाले आरोपियों की परेड का नहीं है यह वीडियो, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी कुछ युवकों को मुँह पर काला कपड़ा पहना कर सड़क पर परेड करवाते हुए नजर आ रहे हैं, इस दौरान एक व्यक्ति को लंगड़ाकर चलते हुए भी देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पुलिस जिनको परेड करवा रही है… पूरी खबर पढ़ें





