ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

Trump: अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते के करीब, 14 देशों पर टैरिफ का असर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात कहा कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते पर पहुंचने के करीब है, जबकि उन्होंने 14 देशों पर टैरिफ की घोषणा की है. सोमवार को व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी करते हुए पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ब्रिटेन और चीन के साथ समझौता किया है… पूरी खबर पढ़ें

 

गोपाल खेमका हत्‍याकांड का दूसरा आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढे़र

बिहार कारोबारी गोपाल खेमका हत्‍याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी. पुलिस ने हत्याकांड के दूसरे आरोपी विकास उर्फ राजा का एनकाउंटर कर मार गिराया. इस हत्‍याकांड को अंजाम देने वाले एक शूटर उमेश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं सोमवार बीती रात  मालसलामी थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब विकास मारा गया है… पूरी खबर पढ़ें

 

अंतरिक्ष से इसरो प्रमुख को भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला का फोन, कहा – आपकी बदौलत अंतरिक्ष में हूं

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने 6 जुलाई को इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के प्रमुख वी. नारायणन को फोन कर उनकी और पूरी इसरो टीम की मेहनत के लिए दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी यह ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा इसरो के वैज्ञानिकों के समर्थन और समर्पण के बिना संभव नहीं हो पाती… पूरी खबर पढ़ें

 

Fact Check: PM Modi ने नहीं किया 7 जुलाई को भारत बंद का ऐलान, भ्रामक दावा हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि 7 जुलाई को पूरे देश में केंद्र सरकार ने भारत बंद का ऐलान किया है. साथ ही इस वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि इस दिन (7 जुलाई) देश के अलग-अलग हिस्सों में रोजगार को लेकर कई रैलियां निकाली जाएंगी और प्रदर्शन भी होंगे. चलिए जानते हैं कि आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है… पूरी खबर पढ़ें

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button