ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत और 2 घायल

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर आ रही है. इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने पुष्टि की है कि उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 5 यात्रियों की मृत्यु हो गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हैं. प्रशासन और राहत दल हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं… पूरी खबर पढ़ें

 

मुरीदके शहर पर भारतीय मिसाइल स्ट्राइक, मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट ने जारी की तस्वीरें

पाकिस्तान के मुरीदके में भारतीय सेना ने लश्कर के हेडक्वार्टर को तबाह कर दिया. हमले को 17 घंटे के करीब हो गए. लेकिन अभी तक आतंकी हाफिज सईद सामने नहीं आया है. ना ही उसका कोई बयान सामने आया है. हाफिज सईद अपने आतंकियों के जनाजे से भी दूर रहा है… पूरी खबर पढ़ें

 

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंग्लैंड दौरे पर मिलेगा भारत को नया कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके इस फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है कि क्या रोहित इंग्लैंड के आगामी दौरे में टीम की अगुवाई करेंगे या नहीं। 38 वर्षीय रोहित अब सिर्फ वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। इससे पहले वह टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: किसान नेता राकेश टिकैत की जनसभा में मंच गिरने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो किसान नेता राकेश टिकैत की जनसभा का है, जहां एक कई लोगों को राकेश टिकैत के साथ एक मंच पर खड़े हुए देखा जा सकता है। गौर किया जा सकता कि इसी दौरान अचानक से मंच टूट जाता है जिसके बाद किसान नेता टिकैत समेत कई लोग मंच से नीचे गिर जाते हैं… पूरी खबर पढ़ें

Show More
Back to top button